पूरे देश के लोग कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए उतावले :  धर्मसोत

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 12:10 PM (IST)

चंडीगढ़/नाभा(कमल, जगनार): लोकसभा हलका पटियाला से कांग्रेसी पार्टी की उम्मीदवार महारानी परनीत कौर के हक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के नेतृत्व में नाभा की अनाज मंडी में विशाल रैली हुई।

धर्मसोत ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार ने प्रदेश का जितना विकास 2 सालों में किया है, उतना अकाली-भाजपा सरकार के द्वारा अपने 10 सालों में भी नहीं किया गया। पूरे देश के लोग कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए उतावले हैं। उन्होंने सुखबीर बादल पर तीखे राजनीतिक हमले करते हुए आरोप लगाया कि अकाली-भाजपा सरकार ने 10 साल पंजाब के लोगों को दबाकर लूटा और केन्द्र में इनकी हिस्सेदार मोदी सरकार ने देश के लोगों को मूर्ख बनाकर राज किया है।

सुखबीर बताए कि केन्द्र में मोदी ने किसानों को एक चवन्नी भी नहीं दी और कैप्टन सरकार ने किसानों का 2-2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया। जबकि मोदी ने बड़े घरानों का ही कई लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। महारानी कौर ने कहा कि आज मोदी सरकार को केन्द्र में से चलता करने की जरूरत है, जिससे देश को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि नाभा हलके ने उनको हमेशा मान बख्शा है और इस बार भी उनका डटकर साथ देंगे।

Vatika