गुटका साहिब की शपथ लेकर मुकरने वाले के लिए वायदे तोडऩा कोई बड़ी बात नहीं : सुखबीर

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 08:22 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): हलका फरीदकोट से शिअद-भाजपा प्रत्याशी गुलजार सिंह रणीके के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव दोदा की अनाज मंडी में चुनावी रैली की गई। इस रैली में पूर्व उप-मुख्यमंत्री व शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल विशेष रूप से पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने निजी हितों के लिए हमेशा राज्य के लोगों के साथ धोखा किया है। जो नेता गुटका साहिब की शपथ लेकर मुकर सकता है, उसके लिए लोगों के साथ किए वायदे तोडऩा कोई बड़ी बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोगों की वोटें बटोरने की खातिर चुनाव से पहले सभी किसानों के कर्ज माफ करने के वायदे किए थे मगर जिस मुख्यमंत्री के अपनी प्रजा के साथ किए वायदे ही वफा नहीं होते वह कभी सूबे का विकास नहीं करवा सकता।

सुखबीर ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने की बजाय हर साल उनकी ओर से कराए जाते कबड्डी कप भी कांग्रेस सरकार ने बंद  करवा  दिए।  सूबे  में  दोबारा शिअद-भाजपा की  सरकार  आने  पर  हर  उस अफसर से जिसने कांग्रेसियों  की  शह  पर  कार्यकत्र्ताओं  पर  झूठे पर्चे दर्ज  किए  हैं,  पहले  2  महीनों  में हिसाब लिया जाएगा। 

Vatika