पंजाब में भाजपा कर सकती है यह बड़ा बदलाव!

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 10:21 AM (IST)

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा पंजाब में अपने उम्मीदवार बदल सकती है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा में चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर की सीट बदलने की चर्चाएं चल रही हैं। पार्टी किरण खेर को चंडीगढ़ से अमृतसर भेज सकती है और 1-2 दिन में पंजाब में टिकट का ऐलान कर सकती है।

भाजपा में अमृतसर सीट के लिए किरण खेर के साथ हरदीप सिंह पुरी और राजिंद्र मोहन छीना का भी नाम चल रहा है।सूत्रों के मुताबिक भाजपा चंडीगढ़ से संजय टंडन और सत्यपाल जैन में से किसी एक को टिकट दे सकती है जबकि होशियारपुर से विजय सांपला का नाम तय माना जा रहा है। हालांकि सोमप्रकाश का नाम भी चर्चा में चल रहा है।

वहीं गुरदासपुर सीट के लिए खन्ना परिवार को टिकट दी जा सकती। इस सीट के लिए राजपूत चेहरा रघुनाथ सिंह राणा व नरिंद्र परमार का नाम भी चल रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि चंडीगढ़ में संगठन मजबूत है और शहर की सीट भाजपा ही जीतेगी। पार्टी यह मान रही है कि अगर किरण खेर या कोई सैलीब्रिटी को उम्मीदवार बनाकर गुरदासपुर और अमृतसर की सीट पर भेज दिया जाए तो भाजपा ये सीटें भी जीत जाएगी।

Vatika