मुसीबत में फिर फंसे भगवंत मान, नोटिस जारी

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2019 - 04:19 PM (IST)

संगरूरः आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान भगवंत मान के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के रहने वाले एक शख्स ने चुनाव आयोग को भगवंत मान की शिकायत की है कि उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान  अपने चुनावी खर्चों का ब्यौरा नहीं दिया था। 

शिकायतकर्त्ता ने भगवंत मान पर कानूनी कार्रवाई करने और आगामी लोकसभा चुनाव  न लड़ाने की मांग की है। इस संबंधी संगरूर के ए.डी.सी. द्वारा भगवंत मान को नोटिस जारी करके 24 घंटों के अंदर जवाब तलब करने के लिए कहा गया है। 

शिकायतकर्त्ता  ने आरोप लगाया है कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भगवंत मान ने जानबूझ कर रजिस्टर में अपने चुनाव खर्चों का ब्यौरा नहीं दिया।  उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मान ने अपने चुनावी खर्चे खाते में कोई पैसा जमा नहीं किया, जो कि स्पष्ट तौर पर चुनाव आयोग की उल्लंघना है। वहीं मान द्वारा इन सारे आरोपों को नाकरते हुए आप की पंजाब लीडरशिप से अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए गए है। 

Vatika