लोकसभा चुनाव 2019: दूसरों से मांगेंगे, पर अपने लिए ही वोट नहीं कर पाएंगे ये नेता

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 12:44 PM (IST)

जालंधरः लोकसभा चुनावों में अलग-अलग राजनीतिक दलों ने दिग्गजों को मैदान में उतारा है। चुनाव में जीत मिले, इसके लिए नेता जनता से वोटों की अपील कर रहे है। मगर इस बार चुनाव में कई ऐसे प्रत्याशी उतरे हैं जो जनता से अपने लिए वोटों की अपील तो कर रहे हैं। मगर खुद को ही अपना वोट नहीं दे पाएंगे। दरअसल वह जिस संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, उनका मतदाता पहचान पत्र उस क्षेत्र में नहीं आता है। इन नेताओं में कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं। आईए डालते हैं एक नजर...

सन्नी देओल 
बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा के उम्मीदवार है लेकिन यहां से उनका वोट नहीं है। वह मुंबई से वोटर है। बता दें कि गुरदासपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से सुनील जाखड़ और आम आदमी पार्टी की तरफ से पीटर ईसा मसीह को उम्मीदवार घोषित किया है।

 सुनील जाखड़
गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ को वोट पोल करने के लिए अबोहर जाना होगा। 



जस्टिस जोरा सिंह 
आम आदमी पार्टी ने रिटायर्ड जस्टिस जोरा सिंह को जालंधर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। जोर सिंह  चंड़ीगढ़ से वोटर है। 

चरणजीत सिंह अटवाल
शिरोमणि अकाली दल के उम्मदीवार चरणजीत सिंह अटवाल जालंधर लोकसभा सीट से मैदान में है लेकिन वह लुधियाना में अपने मत का प्रयोग करेंगे।

हरदीप सिंह पूरी
भाजपा के उम्मीदवार हरदीप सिंह पूरी अमृतसर लोकसभा सीट से मैदान में है। पूरी ने अपने मत का प्रयोग दिल्ली में किया था। 
 

Vatika