सुखपाल खैहरा ने कांग्रेस की जीत का किया दावा

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 05:34 PM (IST)

बठिंडा: बठिंडा से पी.डी.ए. उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा को अपनी और हरसिमरत बादल की हार नजर आ रही है। खैहरा के मुताबिक कांग्रेस पार्टी बठिंडा से जीत रही है।


यहां मीडिया से बातचीत करते हुए खैहरा ने कहा कि उनकी पार्टी 2 जागीरदार परिवारों के खिलाफ मैदान में उतरी थी और लोगों का उनको काफ़ी समर्थन भी मिला है लेकिन इसके बावजूद उनको पंजाब में कांग्रेस की जीत दिखाई दे रही है। खैहरा ने कहा कि वोटिंग के दिन उन्होंने अलग -अलग हलकों का दौरा किया उस दौरान अलग-अलग पार्टियों की तरफ से बनाए गए पोलिंग बूथ में से ज़्यादा भीड़ उनको कांग्रेसियों के बूथ पर दिखाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की जीत दिखाई दे रही है।

आम आदमी पार्टी पर बोलते हुए खैहरा ने कहा कि इस बार पंजाब में से' आप' का सफाया हो जाएगा। 'आप' को सिर्फ़ संगरूर में ही वोट पड़ेगी। वहीं एग्जिट पोल पर हैरानी व्यक्त करते हुए खैहरा ने कहा कि यह पोल ज़मीनी हकीकत से मेल ही नहीं खाता। खैहरा ने कहा कि मोदी साहिब ने विदेशों में सैर करने के अलावा 5 सालों में किया क्या है? उन्होंने कहा कि भारत पिछले 5 सालों में कमज़ोर हुआ है। इसलिए अकाली-भाजपा पंजाब में से बुरी तरह से हारेगी। 

Vatika