संगरूर वासियों ने बढ़ाया 'भगवंत का मान', मिली बड़ी जीत

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2019 - 05:00 PM (IST)

संगरूर (बेदी): लोकसभा चुनावों में भगवंत मान ने कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को बड़े अंतर से हराया है। 'आप' उम्मीदवार भगवंत मान करीब 1 लाख वोटों से जीते हैं। इसके अलावा कांग्रेसी उम्मीदवार केवल ढिल्लों दूसरे नंबर और अकाली-भाजपा उम्मीदवार परमिंदर ढींढसा तीसरे नंबर पर रहे, जबकि पी.डी.ए. उम्मीदवार जस्सी जसराज अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

2014 के नतीजे
बता दें कि 2014 में हुई लोकसभा चुनाव में भी जनता ने संगरूर से नई पार्टी के नए चेहरे भगवंत मान को चुनकर लोकसभा में भेजा था। 16वीं लोकसभा चुनाव के दौरान संगरूर के सियासी मैदान में भगवंत मान ने दिग्गज नेताओं को बुरी तरह पछाड़ते हुए हलके की कुल वोटों में से 50 फीसदी से भी अधिक वोटें हासिल की थी। भगवंत मान को 533237, अकाली दल के उम्मीदवार सुखदेव सिंह ढींढसा को 321516 और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विजेइंदर सिंगला को 181410 वोटें पड़ी।

संगरूर लोकसभा सीट का नतीजा (2014)
 

पार्टी उम्मीदवार वोट
आप भगवंत मान 5,33,237
अकाली दल सुखदेव सिंह ढींढसा 3,21,516
कांग्रेस विजेइंदर सिंगला 1,81,410


 

 

Mohit