पंजाब के वोटरों ने किस पार्टी को दिया बहुमत, पढ़ें Exit Poll की रिपोर्ट

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 10:26 PM (IST)

जालंधरः देश में नई सरकार के गठन के प्रयासों की गहमागहमी के बीच करीब सभी मतदान पश्चात सर्वेक्षणों (एक्जिट पोल) ने सत्रहवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की फिर केंद्र सरकार बनने का दावा किया है हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भाजपा अकेले 272 आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं। 

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों के लिए हुए मतदान बाद के नौ सर्वेक्षणों में से आठ में राजग की स्पष्ट बहुुमत के साथ पुन: सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को बहुमत से बहुत पीछे दिखाया गया है। राजग को न्यूनतम 231 से लेकर 333 तक जबकि संप्रग को 62 से 164 तक सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य दलों को 94 से 159 तक सीटें मिलने की अनुमान व्यक्त किया गया है। 

पंजाब में हुए लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल में कांग्रेस शिरोमणि अकाली गठबंधन पर भारी पड़ता दिख रहा है। पंजाब में एनडीए को इस बार नुकसान उठाना पड़ सकता है। लगभग सभी एक्जिट पोल में कांग्रेस को 08-10 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं एनडीए को 0-3 के बीच सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

Mohit