जब मां के गले लगते ही भावुक हुए भगवंत मान

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 03:00 PM (IST)

संगरूर: संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान दूसरी बार जीत हासिल करने के बाद मां का आशीर्वाद लेने के लिए अपने पैतृक गांव सतोज पहुंचे, जहां उनका गांववासियों ने भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मान ने अपनी मां हरपाल कौर के चरण छू कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के गले लगते ही मान भावुक हो गए। 


जीत मेरी नहीं लोगों की हुई
'पंजाब केसरी' के साथ बातचीत करते हुए दूसरी बार जीते सांसद भगवंत मान प्रधान आम आदमी पार्टी पंजाब ने कहा कि जीत मेरी नहीं लोगों की हुई है, जश्न भी लोग मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले उन्होंने लोकसभा में लोगों की बात की है, उसी तरह वह अब भी लोकसभा में जाकर लोगों की बात करेंगे। सेहत, शिक्षा, स्कूलों की नुहार बदलने के लिए यत्न किए जाएंगे और किसानों, व्यापारियों, मजदूरों और आम लोगों की भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

दूसरी बार सांसद बनकर रचा इतिहास
भगवंत मान ने दूसरी बार सांसद बनकर इतिहास रच दिया है। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों, अकाली-भाजपा के उम्मीदवार परमिन्दर सिंह ढींडसा, अकाली दल (अ) के प्रधान और उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान और पी.डी.ए. के उम्मीदवार जस्सी जसराज समेत 25 उम्मीदवारों के साथ था परन्तु भगवंत मान ने 1,07,679 वोटों के बड़े अंतर से कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को हराकर शानदार जीत प्राप्त करते दूसरी बार लोकसभा हलका संगरूर से सांसद बन कर इतिहास रच दिया है। ई.वी.एम. के नतीजे अनुसार भगवंत मान को 4,01,701 वोटें, केवल सिंह ढिल्लों को 2,94,022 वोटें, परमिन्दर सिंह ढींडसा को 2,56,366 वोटें और सिमरनजीत सिंह मान को 49,897 वोटें प्राप्त हुई।

Vatika