लोकसभा चुनाव: पंजाब की राजनीति में पूर्व DGP कर सकते हैं एंट्री!

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 06:09 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता भी राज्य की राजनीति में उतर सकते हैं। 1988 बैच के पूर्व आई.पी.एस. सहोता सितंबर 2022 में सेवानिवृत्त हुए। बताया जा रहा है कि वह होशियारपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं। वह होशियारपुर जिले के दसूहा नजदीक गांव के रहने वाले हैं। वे धार्मिक सिख वाल्मिकी समुदाय से संबंध रखते हैं, जिनकी दोआबा में अहम मौजूदगी है। 

2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद  चरणजीत सिंह चन्नी को तीन महीने के लिए मुख्यमंत्री बनाया तो सहोता को कार्यवाहक डीजीपी का प्रभार दिया गया था। सहोता बीजेपी आलाकमान के संपर्क में हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Urmila