लोकसभा की सीढियां चढ़े 3 जोड़े

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 12:52 PM (IST)

लुधियाना(स.ह.):देश की सबसे बड़ी पार्लियामैंट लोकसभा में पिछले समय के चुनाव नतीजों में कई बातें सामने आई हैं। इनको देखकर ऐतिहासिक लगना स्वाभाविक है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पटियाला और अमृतसर से लोकसभा मैंबर रहे। इसी तरह उनकी धर्मपत्नी महारानी परनीत कौर भी पटियाला से 2 बार एम.पी. रह चुकी हैं।

पड़ोसी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंडी लोकसभा हलके से एम.पी. रह चुके हैं।  उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह भी मंडी से एम.पी. रह चुकी हैं जबकि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल खुद फरीदकोट से एम.पी. रहे और अब उनकी धर्मपत्नी हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से 2 बार एम.पी. रही हैं।  

swetha