लोकसभा चुनावी अखाड़े में उतर सकती हैं मिसेज सिद्धू , लॉबिंग शुरू

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 04:03 PM (IST)

अमृतसर (सफर): कांग्रेस का ‘हाथ’ 2019 के लोकसभा चुनावों में ‘मिसेज सिद्धू’ का साथ दे सकता है। बढ़ती सर्दी के साथ ही सियासत के गलियारे में राजनीति भी गर्मा रही है। बन रहे चुनावी समीकरणों में एक समीकरण यह भी बन रहा है कि ‘मैडम सिद्धू’ को लोकसभा की टिकट पर दिल्ली की राजनीति में पहुंचाकर सिद्धू परिवार दिल्ली व चंडीगढ़ दोनों स्थानों पर राजनीति की ‘धुरी’ बने। 

भाजपा के अक्षय कुमार को भी मिल सकता है टिकट
3 राज्यों में हुई कांग्रेस की जीत पर पंजाब के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पूर्व संसदीय सचिव रही डा. नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस सांसद का टिकट देकर 2019 का तोहफा दे सकती है वहीं मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला को कोई और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। दूसरी तरफ अगर अकाली कोटे में सीट आई तो पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया चुनावी मैदान में उतर सकते हैं अगर यह सीट भाजपा के पास ही रही तो इस सीट पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी व फिल्म स्टार अक्षय कुमार को टिकट मिल सकती है। 

कई विधायक है नवजोत कौर सिद्धू के पक्ष में
2018 को सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। 2019 के आगमन के साथ ही लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जहां तेजी आना स्वाभाविक है वहीं लोकसभा के नामों पर भी हरेक पार्टी में चर्चा एवं अनुमान लगने शुरू हो जाएंगे। 2018 में अब तक 2019 में अमृतसर लोकसभा चुनावों के लिए ‘पंजाब केसरी’ संवाददाता ने कांग्रेस, भाजपा, अकाली पार्टियों के नेताओं से मिलकर बातों ही बातों में जो समीकरण निकाले हैं वे काफी चौंकाने वाले हैं। कांग्रेस के 3 राज्यों में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले जहां बुलंद हैं वहीं शिअद में दोफाड़ का सीधा फायदा कांग्रेस को मिलता दिख रहा है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कई मौजूदा व पूर्व विधायक मिसेज सिद्धू के नाम पर राजी हो गए हैं। ऐसे में अमृतसर वाया चंडीगढ़ होते कांग्रेस के दिल्ली दरबार में लोकसभा चुनावों के नामों पर चर्चाओं में मैडम सिद्धू भी हैं और मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला भी। 

Vatika