लोकसभा चुनावों से पहले शुरू हुआ दल बदल का खेल, अब इस नेता की कांग्रेस में आने की चर्चा

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 11:32 PM (IST)

पंजाब डैस्क : देश में लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है तथा आने वाले 1 जून को पंजाब में भी लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों में नेताओं के दल-बदल का दौर लगातार जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद डा. धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। वह कल 1 अप्रैल को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। राजनीतिक हलकों में चर्चा तो यह भी चल रही है कि कांग्रेस धर्मवीर गांधी को पटियाला से चुनावी मैदान में उतार सकती है। इस तरह से धर्मवीर गांधी के पार्टी ज्वाइन करने से कांग्रेस को एक और गांधी मिल जाएगा। 

डा. गांधी ने वर्ष 2013 में आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। साल 2014 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर वह पटियाला से लोकसभा चुनाव में उतरे और उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार परनीत कौर को हराया। उसके बाद पार्टी हाईकमान की नीतियों से नाराज होकर डा. गांधी ने वर्ष 2016 में आम आदमी पार्टी से किनारा कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News