फगवाड़ा बाईपास पर लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान

punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 09:19 PM (IST)

फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा बाईपास पर कई किलोमीटर तक गाडिय़ां जाम में फंस गई हैं। सूचना के मुताबिक वैसे तो यह जाम सुबह से ही लगा हुआ है। करीब डेढ़ घंटे से जाम की स्थिति भयावह हो गई है। हजारों लोगों के साथ आर्मी की एक एंबुलैंस भी भीड़ फंसी हुई है।
 
जानकारी के मुताबिक आज एक धार्मिक आयोजन के चलते शहर में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। कोई भी व्यक्ति न तो सीधे जालंधर जा सकता था और न ही लुधियाना। ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन की घटिया कारगुजारी के चलते ट्रैफिक पूरी तरह से मैनेज नहीं हो सका। कई-कई किलोमीटर तक लोग पैदल चलकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।

Vaneet