गैस भरने आए Cylinder डिलीवरीमैन को बनाया निशाना, इस अनोखे तरीके से की लूटपाट

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2024 - 02:36 PM (IST)

फिरोजपुरः चोरों-लुटेरों द्वारा लोगों को लूट का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। पंजाब के फिरोजपुर में एक गैस ऐजंसी के डिलीवरीमैन को एल.पी.जी. रीफिल के बहाने घर बुला उस पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए लूटने का मामला सामने आया है। घटना गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला की है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित कुलविन्द्र सिंह निवासी बुर्ज मक्खन सिंह वाला ने बताया कि वह एच.पी. गैस भारत एजैंसी में चालक का काम करता है और गांवों में गैस सिलैंडर सप्लाई करता है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले प्रात: के समय उसे उसके गांव की निवासी रेनू का फोन आया जिसने पांच किलो गैस रीफिल की डिमांड की। उसने बताया कि वह रेनू के घर गैस रीफिल कर रहा था तो उसके देवर गुरमीत सिंह ने बिना किसी कारण उस पर रेनू से छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए शोर मचा लोगों को एकत्रित करना शुरू कर दिया। 

पीड़ित ने बताया कि गुरमीत सिंह के साथ अवतार सिंह, बाज सिंह, जगमीत सिंह, करनवीर सिंह, दविन्द्र सिंह एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने कमरे में आकर कुंडी लगा ली और उसे डराते-धमकाते हुए उसका फोन एवं 27 हजार रुपए लूट लिए और मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Content Editor

Neetu Bala