शादीशुदा प्रेमिका से परवान न चढ़ सका प्यार तो प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, रोता रहा 2 साल का बच्चा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2020 - 08:05 PM (IST)

मक्खू (वाही): पुलिस थाना मक्खू के अधीन पड़ते धुस्सी बन्न में आज सुबह सुबह प्रेमी जोड़े की तरफ से ज़हर खाकर अपनी जीवन लीला ख़त्म कर ली। 

मिली जानकारी मुताबिक लड़की पूजा बेटी इकबाल सिंह उम्र 27 वर्षीय ज़ीरा की रहने वाली थी और फतेहगढ़ पंजतूर में उसकी शादी हुई थी, जिस का एक 3 साल का लड़का भी है। लड़का मनप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गुरू तेग़ बहादुर नगर जीरा का रहने वाला था और दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना-जाना था, जिसके चलते इनके आपस में प्रेम संबंध बन गए और दोनों विवाह करवाना चाहते थे। 


परन्तु लड़की का विवाह फतेहगढ़ पंजतूर में हो जाने के बाद भी दोनों का आपस में मिलते रहे और विवाह करवाने में असफल होने पर दोनों बीते दिनों अपने घर से बहाना लगा कि धुस्सी बन्न पर पहुँचे और सुबह दोनों ने जहर खा लिया। सैर के लिए निकले लोगों ने बच्चे के रोना की आवाज़ सुनी तो देखा कि लड़का और लड़की तड़प रहे थे और लड़की का छोटा बच्चा रो रहा था। लड़की की मौत मौके पर ही हो गई जबकि लड़के ने मोगा अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस थाना मक्खू के सहायक थानेदार सुखबीर सिंह अनुसार शवों का  पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और 174 की कार्यवाही के तहत जांच शुरू कर दी है। 

Edited By

Tania pathak