सिर्फ 6 महीनें में Love Marriage का ऐसा होगा अंत किसी ने नहीं सोचा था, अंतिम सांस तक काटता रहा पत्नी

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 11:09 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्दर): शहर की रोज कालोनी में गत दिवस सुबह किराए के मकान में रहते एक प्रवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियारों से गला काट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संजना (26) और कातिल की पहचान राहुल के रूप में हुई। राहुल ने संजना का कत्ल करने के बाद भागने की कोशिश की तो लोगों ने ख़ून से लथपथ   कपड़े देखकर उसे पुलिस हवाले कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना कोतवाली के ए. एच.ओ. इंस्पेक्टर. राहुल कौशल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और लाश को कब्ज़े में लिया। पुलिस ने इस मामल में राहुल निवासी मध्य प्रदेश के खिलाफ केस कत्ल का केस दर्ज कर  गिरफ़्तार कर लिया। 2 साल पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था और पिछले 6 महीनों से रोज़ कालोनी में किराए के मकान में रहते थे।

राहुल पेंटर का काम करता था और लॉकडाउन दौरान उसे काम नहीं मिला। राहुल अपने दोस्तों के साथ रोज़ शराब पीकर आता था और घर आकर झगड़ा करता था। संजना अक्सर उसे शराब पीने से रोकती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा रहता था। पड़ोसी बताते हैं कि दोनों के बीच काफ़ी झगड़ा रहता था। गत सुबह जब संजना सो रही थी तो राहुल ने चाकू से उस का गाल काट दिया। राहुल ने तब तक संजना को नहीं छोड़ा, जब तक उसका आधा गला शरीर से अलग नहीं हो गया।

Vatika