खतरनाक अंजाम पर पहुंची  Love Story, प्रेमिका से घर मिलने गए Boyrfriend ने वो किया जो सोचा भी नहीं था

punjabkesari.in Monday, Apr 05, 2021 - 01:31 PM (IST)

गुरु का बाग (भट्टी): नया गांव गोल्डन कालोनी में एक व्यक्ति ने प्रेमिका की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसे घर आने से रोकती थी। इस मामले संबंधित जानकारी देते थाना झंडेर के एस.एच.ओ. बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पति मनजीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र प्यारा सिंह निवासी चितौड़गढ़ हाल निवासी गोल्डन कालोनी नया गांव ने पुलिस को जानकारी दी कि वह मेहनत मज़दूरी का काम करता है और उसका विवाह करीब 16 -17 साल पहले गुरमीत कौर के साथ तरनतारन में हुआ था। उसके दो लड़के हैं।

PunjabKesari

मनजीत ने कहा कि उसकी ग़ैर-हाज़िरी में उसकी पत्नी के जसबीर सिंह पुत्र महेन्दर सिंह निवासी गांव बल्ल बावा के साथ अवैध संबंध बन गए थे। इस संबंधित उसके लड़कों की तरफ से भी ऐतराज़ जताया गया था। गत शाम करीब 6:30 बजे जब वह अपने काम से घर वापिस आया तो देखा कि उसका लड़का जोबनप्रीत कमरे से बाहर बैठा था जबकि उसकी पत्नी गुरमीत कौर और जसबीर सिंह की कमरे अंदर से लड़ने की आवाज़ आ रही थी। कमरे के दरवाज़े अंदर से बंद थे। उसने कमरे की खिड़की में से देखा तो उसकी पत्नी गुरमीत कौर कमरे में लगे तख्तपोश पर पड़ी थी।

जसबीर सिंह ने उसकी पत्नी के गले में रस्सी डालकर दोनों हाथों के साथ गला दबाया हुआ था। इस दौरान जब उसने शोर मचाया तो जसबीर सिंह रस्सी अपनी जेब में डाल कर दौड़ गया। उसने जब अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसने तुरंत ही थाना झंडेर की पुलिस को सूचित किया। उधर मनजीत सिंह के बयानों पर पुलिस थाना झंडेर की तरफ से जसबीर सिंह विरुद्ध मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News