दिल्ली से भागकर जालंधर पहुंचा प्रेमी जोड़ा, लड़की के परिवार वालों ने BF को सड़क पर धोया

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 11:53 AM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के पठानकोट चौंक में उस समय हंगामा हो गया जब दिल्ली से भागकर आए लड़का-लड़की को चलती बस में युवती ने घरवालों ने घेर लिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक मनीष पुत्र सतबीर निवासी करनाल का रहना वाला है। वहीं लड़की जो है वो मूल रूप से दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है। दोनों घर से भागकर जालंधर से कही जा रहे थे वहीं दिल्ली पुलिस उनके पीछे ट्रैक लगाकर दोनों को ट्रेस कर रही थी।

ऐसा कहा जा रहा है कि  प्रेमी जोड़ा घर से भागकर जालंधर पहुंचे थे। लड़की के परिजनों ने दिल्ली में उक्त लड़के के खिलाफ एफ.आई.आर भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस उनको ढूंढते-ढूंढते जालंधर तक आ पहुंची। ऐसा कहा जा रहा है कि लड़के को पकड़ते ही लड़की के घरवालों की तरफ से उससे मारपीट की गई।  लेकिन इसके उल्ट पुलिस का बयान है कि जैसे ही लड़क को पता चला कि उसे पकड़ने आ रहे है वह बस से भागने की कोशिश करने लगा जिससे उसके चोटें लगी है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak