दिल दहला देने वाली वारदात! प्रेमी ने प्रेमिका की बेटी को उतारा मौत के घाट, अटैची में बंद शव को...
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 05:51 PM (IST)
नवांशहर (त्रिपाठी): नवांशहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक आशिक ने अपनी प्रेमिका की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को दिल यहां ही नहीं भरा और फिर उसने शव को अटैची में डालकर जंगलों में फैंक दिया। प्रेम संबंधों में अड़चन बन रही प्रेमिका की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का गला दबा कर हत्या करके शव को अटैची में बंद करके जंगलों में ले जाकर जलाने वाले महिला के प्रेमी को गिरफ्तार करके शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है।
प्रेस वार्ता में एस.एस.पी. तुषार गुप्ता ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 2 जून को मृतक किशोरी की मां ने पुलिस के पास दी शिकायत में बताया था कि जब 29 मई को वह अपने काम पर गई हुई थी तो उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी थी। उन्होंने बताया कि उक्त जांच में संदिग्ध व्यक्ति गुरविन्दर सिंह उर्फ गुरप्रीत उर्फ गोप्पा पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव जाडली थाना बलाचौर का नाम सामने आने पर उक्त को पुलिस हिरास्त में लेकर जब पूछ पड़ताल की तो उसने स्वीकार किया कि उसने महिला की लड़की की 29 मई को जब वह किराए के घर में अकेली थी तो गला दबा कर हत्या कर दी तथा उसके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए अटैची में बंद करके गढ़शंकर के गांव खुरालगढ के जंगलों में ले जाकर जला दिया।
एस.एस.पी. ने बताया कि जले हुए शव का पिंजर पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी के मृतका किशोरी की मां के साथ प्रेम संबंध थे जिसके चलते आरोपी उनके घर में आता जाता था जिसे मृतका अच्छा नहीं समझती थी तथा इसी रंजिश के चलते आरोपी गोप्पा ने उसकी उस समय हत्या कर दी जब उसकी मां अपने काम पर गई थी तथा उसकी नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। एस.एस.पी.ने बताया कि मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने आरोपी भी मृतका की मां के साथ थाने आया था उस संबंधी पूछ पड़ताल करता रहा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

