प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा महंगा, बीच रास्ते लड़की ने मचाया शोर फिर...

punjabkesari.in Monday, Aug 18, 2025 - 02:30 PM (IST)

अमृतसर (गुरप्रीत): अमृतसर के गांव वाण वसाऊ में मेले के दौरान एक युवक और लड़की की दोस्ती ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव गग्गोमल निवासी युवक ढोल बजाने का काम करता है। मेले के दौरान वह लड़की से मिला और दोनों के बीच बीच फोन पर बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद दोनों ने मिलने का समय तय किया और लड़का लड़की को गाड़ी में बैठा कर घुमाने ले गया। 

परिवार वालों के अनुसार लड़के और उसके दोस्तों ने लड़की से गलत हरकतें करने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया और आधे रास्ते में शोर मचाया, जिस कारण बाजार में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने लड़की के परिवार से मिलकर लड़के को काबू कर लिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़के को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया।

इस मामले में लड़की के बयान के अनुसार अगवा और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जांच अधिकारी हरचंद सिंह का कहना है कि लड़की का बयान ही मामले का मुख्य आधार होगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर गिरफ्तार लड़के का कहना है कि लड़की सहमति से उससे मिलने आई थी। उसने दावा किया है कि उसके पास वीडियो और ऑडियो सबूत हैं, जिनसे पुष्टि होती है कि लड़की खुद मिलने के लिए तैयार थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में लड़की से छेड़छाड़ को जायज नहीं ठहराया जा सकता। इस मामले से इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में चर्चा है कि क्या यह सिर्फ दोस्ती का मामला था या कोई गंभीर अपराध। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News