लुधियाना: कोरोना से 11 मरीजों की मौत, इतने नए पॉजिटिव मामले आए सामने

punjabkesari.in Monday, Apr 05, 2021 - 06:33 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): महानगर में कोरोना के प्रकोप के चलते पिछले 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत हो गई जबकि 451 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों में 390 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 61 मरीज दूसरे जिलों अथवा राज्यों से संबंधित है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिन 11 मरीजों की आज मौत हुई है उनमें से 8 जिले के रहने वाले थे जबकि शेष तीन में से 1 जालंधर, 1 बठिंडा तथा 1 होशियारपुर का रहने वाला था। सिविल सर्जन डॉक्टर सुखजीवन कक्कड़ के अनुसार जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 36373 हो गई है। इनमें से 1177 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले के अलावा 5735 पॉजिटिव मरीज दूसरे जिलों में अथवा राज्यों के रहने वाले थे।

 स्थानीय अस्पतालों में उपचार के दौरान पॉजिटिव आए इनमें से 604 मरीजों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव मरीजों में 31 मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए जबकि अस्पतालों की ओपीडी में 105 तथा फ्लू कॉर्नर पर 170 पॉजिटिव मरीज सामने आए। पॉजिटिव मरीजों में 3 टीचर तथा एक हेल्थ केयर वर्कर भी शामिल है। स्थानीय अस्पतालों में 615 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 2058 पॉजिटिव मरीज तथा होम क्वारंटाइन 5732 संदिग्ध मरीज उपचाराधीन है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में 20 मरीजों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है इनमें से 10 मरीज जिले के रहने वाले हैं।

Content Writer

Tania pathak