लुधियाना: 2 किलो 560 ग्राम अफीम सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2019 - 03:19 PM (IST)

लुधियाना(नरिन्दर): लुधियाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को अफीम समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

जानकारी देते ए.डी.सी.पी. जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर सूआ रोड से दो व्यक्तियों को 2 किलो 560 ग्राम अफीम और कार समेत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ दौरान उक्त व्यक्तियों की पहचान बिक्रम सिंह और विकास कुमार के तौर पर हुई है, जो कि अलग-अलग राज्यों से अफीम लाकर पंजाब और हरियाणा में तस्करी करते थे। पुलिस ने दोषियों खिलाफ मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है। 

Vaneet