शहर के वाहन चालकों की आई शामत! रात 8 से 11 बजे तक...

punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 04:18 PM (IST)

लुधियाना(राज): त्योहारों के सीजन में शहर की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और वाहनों में खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

पुलिस आयुक्त के निर्देशों पर और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त-3, राजपत्रित अधिकारियों व ज़ोन-3 के थाना प्रभारियों की देखरेख में 24 सितंबर 2025 को रात 8 बजे से 11 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 156 वाहनों की चेकिंग की, संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया और आवश्यक निवारक कदम उठाए गए। साथ ही, शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन सुरक्षा सुनिश्चित करना, उपद्रवियों पर अंकुश लगाना और त्योहारों का शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने दोहराया कि सार्वजनिक स्थानों और वाहनों में शराब पीने को लेकर उनकी नीति "ज़ीरो टॉलरेंस" की है और शहर को सुरक्षित एवं अनुशासित रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगर कोई उल्लंघन करते पकड़ा गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News