लुधियाना में कोरोना विस्फोट: 35 की मौत, बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले आए सामने

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 07:05 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): कोरोना महामारी के चल रहे प्रकोप से आज 35 नए परिवारों को जीवन भर के सदमे में पहुंचा दिया। जबकि 1376 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मृतक मरीजों में 21 मरीज जिले के रहने वाले थे, जबकि 14 अन्य मृतक परिजनों में पांच दिल्ली, एक यूपी, एक राजस्थान, दो हरियाणा के अलावा 2 मोगा तथा एक-एक मरीज पटियाला, कपूरथला व नवा शहर का रहने वाला था। 

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 1376 पॉजिटिव मरीजों में से 1287 लुधियाना के रहने वाले हैं। जबकि 89 मरीज दूसरे जिलों तथा राज्यों से संबंधित है। महानगर में एक्टिव मरीजों की संख्या 58788 हो गई है। इनमें से 1431 मरीजों की मौत हो चुकी है। मरीजों के संपर्क में आने वाले 265 व्यक्ति अभी लापता हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनसे संपर्क स्थापित करने में नाकाम रही है, विशेषज्ञों का मानना है अगर इनमें से कोई व्यक्ति पॉजिटिव है तो वह आगे भी संक्रमण फैला सकता है।
 

Content Writer

Tania pathak