Pics: फोन आया,"दादा मार रहा है..पुलिस पहुंची तो खून से लथपथ पड़े थे 1 ही परिवार के 4 शव

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 12:51 PM (IST)

लुधियाना (राज):  मयूर विहार में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव बरामद हुए। पुलिस ने घर में दाखिल हुई तो शव बुरी तरह से खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही खून से सनी एक कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है। बताया जा रहा है कि परिवार का ही सदस्य स्विफ्ट कार से कहीं चला गया था। हालांकि घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर यह कार भी जलकर राख हो चुकी थी। कार से किसी का शव बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। 

मृतकों की पहचान प्रापर्टी डीलर राजीव की पत्नी सुनीता (60), पुत्र आशीष (35), बहू गरिमा (29) और पोते सचेत (13) के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अशोक ने बताया कि उसे मंगलवार सुबह करीब 6.15 बजे अपने भांजे सचेत का फ़ोन आया था कि उनके परिवार के बीच झगड़ा हो रहा है और दादा जी सबको मार रहे है, जिसके बाद फोन कट गया।



इसके बाद अशोक तुरंत जब प्रापर्टी डीलर राजीव के घर पहुंचा तो राजीव अपनी स्विफट कार में घर से बाहर जा रहा था। उसने राजीव को रोकने की कोशिश की लेकिन वह वहां से निकल गया। जब अशोक ने अंदर जाकर देखा कि उसके होश उड़ गए। अशोक के जीजा आशीष, बहन गरिमा, भांजा सचेत और सुनीता के गले कुल्हाड़ी से काटे हुए थे, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। दूसरी तरफ़ जिस स्विफट कार में राजीव घर से फ़रार हुआ था, वह रास्ते में हादसे का शिकार होने के कारण पूरी तरह जल गई। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू दी गई है और जांच बाद के बाद ही असल सच्चाई सामने आ सकेगी।


  

Vatika