Ludhiana Accident: मोटरसाइकिल सवार मां बेटे को तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर,  एक की मौ/त

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 07:29 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): लुधियाना में एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत होने की खबर सामने आई है। थाना सलेम टाबरी के अधीन आते जसिया चौक के नजदीक मैकडॉनल्ड के सामने मोटरसाइकिल सवार मां बेटे को तेज रफ्तारी से आ रहे कैंटर चालक ने टक्कर मार दी गई। इस हादसे में महिला हाईवे पर जा गिरी और कैंटर का टायर महिला के ऊपर से निकल गया जिसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह संधू और थानेदार प्रेमचंद ने बताया कि लाडोवालों की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर रजत राज अपनी माता बबीता के साथ अपने घर कैलाश नगर की तरफ जा रहा था और इस दौरान जब जसिया चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गई जिसके कारण मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला बबीता सड़क पर जा गिरी और कैंटर के टायर के नीचे आ गई। वहीं मोटरसाइकिल चला रहा युवक रजत राज साइट पर जा गिरा जो हादसे में जख्मी हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला बबीता पर ही मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक मौके से कैंटर छोड़कर फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक महिला बबीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सब रखवा दिया गया है और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जैसी सूरत होगी वैसी कार्रवाई की जाएगी।

हादसा होने के बाद नेशनल हाईवे पर लगा भारी जाम

जसिया चौक के नजदीक नवनिर्माण पुल के पास हादसा होने के बाद हाईवे के ऊपर भारी जाम लग गया, जिसके कारण करीब 1 घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक जाम लगने के कारण नेशनल हाईवे के ऊपर वाहनों की लंबी कतारे लग गई, जिसके चलते पुलिस द्वारा हाईवे पर लगे जाम को पीसीआर पुलिस कर्मचारियों की कई टीमों ने काफी जदो जहद करने के बाद खुलवाया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini