53 साल का यह Body Builder नौजवानों को दे रहा मात, सिद्धू भी कायल

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 05:28 PM (IST)

अमृतसर (सुमित खन्ना): कड़ी मेहनत का इससे बेहतर शायद ही कोई रिजल्ट आपको देखने को मिले। आजकल लोग काम में इतने उलझे रहते हैं कि उन्हें जिम जाने तक का वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है। अगर देख कर ही आपको सबक लेने की आदत है तो ये शख्स आपके फ्रेम में बिलकुल फिट बैठता है। आज हम आपको 53 साल के अवतार सिंह से मिलवाने जा रहे हैं जिनकी बॉडी देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। बढ़ती उम्र को मात देकर अवतार सिंह ने फिट रहने का मूलमंत्र हासिल कर लिया है और अब वे युवाओं के आइकॉन बन गए हैं। 
 

 

सिद्धू भी हो गए अवतार सिंह के कायल
लुधियाना के आवतार सिंह ने जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया लेकिन आज तक कभी हार नहीं मानी और अपनी बॉडी बिल्डिंग जारी रखी। आज यह 53 वर्षीय अवतार सिंह नौजवानों को मात दे रहा है।  दरअसल, अवतार सिंह आज कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के साथ मुलाकात करने के लिए अमृतसर पहुंचे, जहां सिद्धू भी उनके कायल हो गए।  40 साल की उम्र में लोगों को घुटनों या कई अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अवतार सिंह ने इस उम्र में बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत की। आज अवतार सिंह एस.एफ.एल. बॉडी बिल्डर हैं, वह मिस्टर एशिया से लेकर देश के कई बड़े आयोजनों में हिस्सा ले चुके हैं। 

Vatika