लुधियाना भाजपा की मांग, DSP सेखों मामले की हो CBI जांच

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 05:16 PM (IST)

लुधियाना(नरिन्दर): लुधियाना कारपोरेशन में बतौर डी.एस.पी. तैनात बलविन्दर सिंह सेखों का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। जहां एक तरफ उसे बर्खास्त करने के बाद लुधियाना से विधायक सिमरजीत बैंस और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु सहमत दिखाई दे रहे हैं, वहीं  लुधियाना भाजपा की लीडरशिप इसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सेखों मामले की जांच होनी चाहिए।

भाजपा के सीनियर नेता कमल चेटली ने कहा कि यह मुद्दा हम देश के ग्रह मंत्री तक लेकर जाएंगे क्योंकि एक अफसर के साथ मंत्री ने धक्केशाही की है। लुधियाना की भाजपा लीडरशिप की तरफ से भारत भूषण आशु की डी.एस.पी. सेखों के साथ बातचीत की ऑडियो क्लिप फिर से प्रैस आगे सुनाई गई और साथ ही जिला शिक्षा अफसर के साथ बदसलूकी करने के मामले को भी लेकर भारत भूषण आशु पर सवाल उठाए हैं। 

Vaneet