Breaking: लुधियाना में आग का तांडव, कई लोग झुलसे, देखें मौके की तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 12:48 PM (IST)

लुधियाना (खुराना): जालंधर बाईपास चुंगी के नजदीक पड़ते भारती नगर इलाके में मंगलवार देर रात खाना बनाते समय भड़की आग के कारण गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के झुलस जाने की खबर है। 

जानकारी के अनुसार आग की भड़की भयानक लपटों में परिवार का मुखिया राहुल व उसके 2 बच्चे जिनकी उम्र 2 और 6 साल बताई जा रही है बुरी तरह से झुलस गए। इलाका निवासियों द्वारा पीड़ितों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से झुलसे पीड़ितों को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।



प्रतक्ष्यदर्शी अरविंद के मुताबिक पीड़ित परिवार किराए के मकान में रहता है और हादसा देसी गैस सिलेंडर लीक होने के कारण हुआ है। अरविंद ने बताया कि क्या सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ बल्कि सिलेंडर में से पाइप निकल जाने के कारण गैस लीक होने पर भयानक हादसा घटित हुआ है l

Content Writer

Vatika