लुधियाना: कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले आए सामने, 19 की मौत

punjabkesari.in Wednesday, May 05, 2021 - 07:23 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना में कोरोना ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1186 का आंकड़ा छुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज लुधियाना में 1186 मामलों के साथ 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसी के साथ राहत भरी खबर ये है कि आज कुल 705 लोग ठीक होकर घर लौटे। इसी के साथ आज के आंकड़ों को मिलाए तो जिले में  अब तक 61321 लोग पॉजिटिव आ चुके है। इसी के साथ 1470 अब तक मौत का शिकार हुए है। जिले में 10778 एक्टिव केस है जबकि  49073 रिकवर हुए है।

Content Writer

Tania pathak