Ludhiana : होटल के कमरे में मिला युवक का शव, संदिग्ध हालातों में हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 09:41 PM (IST)

लुधियाना (राज): सराभा नगर के इलाके में स्थित एक होटल में युवक का शव मिला है। उसकी मौत संदिग्ध हालातों में हुई है। मृतक मनीष है, जोकि एक माल में काम करता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना सराभा नगर की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुभाष ने बताया कि मनीष एक मॉल में काम करता था। उसने रविवार को होटल में कमरा लिया हुआ था। जब सोमवार की सुबह स्टाफ कमरे में गया तो मनीष का शव पड़ा मिला। उसकी मौत कैसे हुई। अभी कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
 

Content Editor

Subhash Kapoor