इसेवाल सामूहिक दुष्कर्म कांड, 3 आरोपी 8 दिन की न्यायायिक हिरासत में

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 12:04 PM (IST)

मुल्लांपुर दाखा (कालिया): ईसेवाल पुल नहर के पास चार दीवारी प्लाट के अंदर प्रेमी जोड़े को बंदी बना कर किए गए सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार 3 क थित आरोपी जगरूप सिंह, सादिक अली और सुरमू जोकि दाखा पुलिस के पास 7 दिनों पुलिस रिमांड पर थे। आज रिमांड खत्म होने पर फिर उन्हें अदालत में पेश किया जहां जज ने 3 आरोपियों को 8 दिन के लिए (28 फरवरी तक) न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यहां बता दें कि दाखा पुलिस के पास पीड़िता ने दर्ज करवाए बयानों में शर्मसार काम करने वाले 10 व्यक्तियों का जिक्र किया गया था और पुलिस जांच के दौरान दाखा पुलिस ने सिर्फ 6 आरोपियों को काबू किया है और 4 ओर आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। आज आरोपियों को अदालत में पेश करने से पहले विशेष तौर पर आई.जी. मैडम वी. नीरजा थाना दाखा में पहुंचीं थी। उन्होंने कहा कि अधूरी जांच को पूरी करने के लिए दाखा पुलिस ने आरोपियों का 8 दिन और रिमांड मांगा है। वहीं थाना प्रमुख जगदीश शर्मा ने बताया कि जेल में ज्यूंडिशियल रिमांड पर बंद 3 आरोपियों की शिनाख्त परेड के लिए माननीय अदालत के पास अर्जी लगाई गई है। 

Vatika