लुधियाना में मानसून की पहली भारी बारिश, तस्वीरों में देखें झील बनी यहां की सड़के

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 10:41 AM (IST)

लुधियाना: लुधियाना में आज मानसून की पहली भारी बारिश हुई। इस बारिश ने जिले का माहौल खुशनुमा बना दिया और लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली। लोग बीते कई दिनों से भयानक गर्मी और उमस का सामना कर रहे थे लेकिन  भारी बारिश ने उन्हें सुख की सांस दी। 

दूसरी तरफ़ लोग लुधियाना नगर निगम से परेशान दिखाई दिए। शहर की सभी सड़कों पर जलजमाव हो गया है। कहीं पर भी पानी की निकासी का इंतजाम नहीं होने से इस तरह की समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश कारण सड़कों पर पानी खड़ा हो गया और घंटाघर के नज़दीक तो पानी खड़ा होने के कारण कई स्थानों पर गड्ढे भी पड़ गए। 

काम पर जाने वाले लोगों को सुबह के समय काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लुधियाना के कई इलाकों की सड़कों और गलियों में पानी ही पानी खड़ा दिखाई दिया और लोग प्रशासन को कोसते हुए नज़र आए। 

Content Writer

Vatika