लुधियाना जेल खूनी झड़पः कैदी अजीत सिंह के परिवार ने पुलिस को कहा-'कातिल' (Watch Video)

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2019 - 11:08 AM (IST)

लुधियाना(स्याल): सैंट्रल जेल में हुई फायरिंग के दौरान जिस हवालाती अजीत की मृत्यु हो गई, सिविल अस्पताल में उसकी माता व अन्य परिजन दयनीय हालत में विलाप करते दिखे। परिवार ने आरोप लगाया कि  पुुलिस ने गोली से हमारे बेटे की मौत हुई है। 

इसके अलावा फायरिंग के दौरान अन्य बंदियों में से भी कुछ घायल भी सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि वे अधिकारियों के गोलियों से घायल हुए हैं। सिविल अस्पताल में अचानक घायलों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल था और परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा था।  


कुछ बंदियों के बारे में कोई सूचना न मिलने के कारण उनके परिजन सिविल अस्पताल व जेल के बीच चक्कर लगा रहे हैं। उधर जेल प्रशासन बैरकों में कैदियों व हवालातियों की गिनती भी करवा रहा है। 

Vatika