लुधियाना से जालंधर जाने वाले पढ़ लें खबर, नेशनल हाईवे पूरी तरह से जाम

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 01:09 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): चेतन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सिख जत्थेबंदियों ने आज लुधियाना से जालंधर जाने वाले नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर उसे पूरी तरह से जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले करीब 25 दिनों से चेतन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर बार-बार मांग की जा रही है पर आरोपी चेतन शर्मा को वह पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

PunjabKesari

इसके चलते उनके द्वारा पंजाब सरकार की आंखें खोलने के लिए और चेतन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पहले टोल प्लाजा को फ्री किया गया। इसके बाद अब सिख जत्थेबंदियों ने लुधियाना से जालंधर जाने वाले हाईवे पर धरना लगाकर हाईवे को जाम  कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी चेतन शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक उनके द्वारा प्रदर्शन ऐसी ही किए जाएंगे। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News