लुधियाना: तेजधार हथियारों से व्यक्ति का कत्ल

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 03:01 PM (IST)

लुधियाना(अनिल): थाना मेहरबान अधीन पड़ते गांव कडियाना में गुरूवार सुबह खेत मेें एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद की गई है। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने तुरंत इस की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मुताबिक मृतक व्यक्ति प्रवासी है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

मृतक के शरीर पर गहरे चोटों के निशान हैं, जबकि लाश के पास से कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को 72 घंटों तक शिनाख्त के लिए मुदाघर में रखवा दिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।

Vaneet