Ludhiana : नगर निगम का इन इलाकों में बड़ा एक्शन, अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2024 - 05:58 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : महानगर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि जालंधर बाईपास स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास ग्रीन पैल्ट वाली जगह पर बने खोखों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है तथा वहां जी.सी.बी. चलाकर सभी खोखों को तहस नहस कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि नगर निगम की तरफ से पहले इन खोखा मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद खोखा मालिकों ने यहां से अवैध कब्जे नहीं हटाए, जिसके बाद नगर निगम ने आज उक्त कार्रवाई की है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को कुछ लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन नगर निगम ने एक न सुनी और वहां पर स्थित सभी खोखों पर डिच मशीन चलाकर तोड़ दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News