खौफनाक घटना से दहला पंजाब का ये जिला, घर में मिली पति पत्नी की लाशें

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 12:54 PM (IST)

लुधियाना (गौतम, राज): लुधियाना के जी. टी. बी. नगर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां बेरहमी के साथ एक बुज़ुर्ग दंपत्ति का कत्ल किया गया है। मृतक दंपत्ति के बेटे ने बताया कि उसके पिता भुपिन्दर सिंह और मां सुपिन्दर कौर घर की ऊपरी मंजिल पर रहते थे, जबकि वह नीचे रहता है।

उसने बताया कि पिछले 20 -25 सालों से उसके माता -पिता इलाके में एक एकेडमी चला रहे थे। आज  जब सुबह जब वह दूध लेकर माता -पिता के कमरे में गया तो अंदर का सीन देख कर उसके होश उड़े गए। कमरे में दोनों पति -पत्नी की लाशें पड़ीं थीं और सारा समान बिखरा पड़ा था। इसके साथ ही कमरे की खिड़कियां भी खुलीं पड़ीं थीं।

पुत्र का कहना है कि उसके माता -पिता का गला घोट कर बेरहमी से कत्ल किया गया है। फ़िलहाल इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सी. सी. टी. वी. फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मुताबिक यह लूट का मामला लग रहा है। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही असली सच पता लग सकेगा।

Content Writer

Vatika