Punjab: लड़का-लड़की ने Hotel में लिया Room, 4 घंटे के बाद कमरे में लड़की की....
punjabkesari.in Saturday, Dec 13, 2025 - 02:47 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): लुधियाना के होटल इंडो-अमेरिकन में एक युवती का अर्ध-नग्न अवस्था में शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका की पहचान मेहरबान की रहने वाली रेखा के रूप में की है, जबकि हत्या के आरोपी की पहचान अमरजीत कॉलोनी, मेहरबान निवासी अमित निशाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि होटल के मैनेजर विकास ठाकुर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दाना मंडी स्थित इंडो-अमेरिकन होटल के एक कमरे में एक महिला का अर्ध-नग्न अवस्था में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत दाना मंडी स्थित होटल पहुंची। यहां होटल के कमरा नंबर 204 में महिला का शव मिला। उन्होंने बताया कि होटल कर्मचारियों के अनुसार, करीब दोपहर 12:30 बजे महिला एक साथी के साथ होटल में आई थी, जिसके बाद दोनों कमरा नंबर 204 में चले गए। इसके बाद महिला के साथ आया व्यक्ति लगभग आधे घंटे बाद होटल से चला गया।
जब शाम 4 बजे के बाद होटल का कर्मचारी कमरा खाली करवाने के लिए दरवाजा खटखटाने लगा और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर देखा। अंदर फर्श पर महिला का अर्ध-नग्न शव पड़ा हुआ था, जिसके नाक से खून निकल रहा था। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान के लिए होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसके बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

