अगर आप भी करते हैं रेल में सफर तो हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 04:45 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): अगर आप भी करते हैं ट्रेन और ऑटो  में सफर तो यह खबर आपको चौंका सकती है। दरअसल, लुधियाना पुलिस ने ऑटो और ट्रेन में यात्रियों से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

चोरी का मोबाइल बेचकर खरीदी आर्टिका कार
थाना डिविजन नंबर 2 की पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर 23 वारदात को हल करने का दावा किया है। ए.डी.सी.पी. गुरप्रीत सिंह सिकंद, ए.सी.पी. वरियाम सिंह और एस.एच.ओ.एस.आर्इ सतवंत सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना अनिल कुमार चोरी के मोबाइल बेचकर नर्इ आर्टिका कार खरीद लाया। 

चोरी केेे 22  मोबाइल पुलिस ने किए बरामद
बताया जा रहा है कि आरोपी ने कार की डाउन पेमेंट 4 लाख दी थी, जो इस बात का प्रमाण हैं कि इस गिरोह ने लुधियाना में आतंक मचा रखा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने  चोरी के 22  मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News