Ludhiana में तेज रफ्तार अल्टो कार ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौ+त

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 09:06 AM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर के अधीन आते कस्बा डेहलों के मुख्य चौक पर रफ्तार के कहर के कारण एक बुजुर्ग को अपनी जान से हाथ धो बैठा।

यहाँ बर्फ और इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले एक दुकानदार के बुजुर्ग पिता को एक तेज रफ्तार अल्टो कार के चालक ने लापरवाही और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुँचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए अपने बयानों में जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह इलाके में ही बर्फ और इलेक्ट्रिशियन की दुकान चलाता है। बीते 2 जुलाई को उसके पिता निर्मल सिंह दुकान के लिए बर्फ लेने गए हुए थे। जब वे बर्फ लेकर डेहलों के मेन चौक के पास पहुँचे, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार के चालक ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए उनके पिता को अपनी चपेट में ले लिया।

कार ने उसके पिता निर्मल सिंह को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आईं।आस-पास के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग को तुरंत इलाज के लिए डेहलों के स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहाँ डॉक्टरों उन्हें मृतक घोषित कर दिया। सूचना के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर चालक जसविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News