Ludhiana में दहशत: रेकी के बाद खड़ी कार पर पत्थरबाजी, CCTV में कैद हमलावरों की पूरी वारदात
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 02:28 PM (IST)
लुधियाना (गणेश / सचिन ): कश्मीर नगर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक खड़ी कार को निशाना बनाते हुए उस पर पत्थर बरसा दिए, जिससे गाड़ी का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
कुछ दिनों से संदिग्ध वाहन मंडरा रहे थे आसपास
कार मालिक पुनीत कत्याल ने बताया कि वह घर से बाहर एक काम से गया हुआ था। जब वह लौटा तो उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिली। उसने यह भी बताया कि बीते कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध वाहन उसके आसपास मंडरा रहे थे। कभी लाल रंग की कार तो कभी सफेद टैक्सी उसके पास से गुजरती और बार-बार हॉर्न बजाती, जिससे उसे पहले ही अनहोनी का अंदेशा होने लगा था।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पीड़ित ने कहा कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी इस तरह की घटना ने उसे और उसके परिवार को डरा दिया है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और मामले की गंभीरता से जांच करने की अपील की है। चना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। टना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

