लुधियाना: फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने दबोचा तस्कर, दो साथी फरार

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 05:05 PM (IST)

लुधियाना (राज): जमालपुर स्थित गोल मार्किट में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब सिविल वर्दी में घुम रही एंटी स्मगलिंग सेल की पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में एक तस्कर को दबोच लिया। जबकि पकड़े गए आरोपी के बाकी दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए। सूत्रों का कहना है कि तस्कर ने अपने बचाव के लिए एक हवाई फायर भी किया था। लेकिन, पुलिस किसी तरह की फायरिंग से मना कर रही है। पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया। फिर सूचना के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सिविल वर्दी में पुलिस वाले ही थे। जोकि बदमाशों को पकडऩे के लिए ट्रैप लगाए हुए थे।

दरअसल, एंटी स्मगलिंग सेल की पुलिस को शराब तस्करों की कोई गुप्त सूचना मिली थी। इसलिए शुक्रवार सुबह से ही सेल की पुलिस सिविल वर्दी में जमालपुर की गोल मार्किट के आस-पास ट्रैप लगाकर घुम रही थी। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे के करीब जिन लोगों की तलाश वह युवक इलाके में आए। तब सिविल वर्दी में घुम रही पुलिस उन्हे पकड़ने के लिए उनके पीछे भागी। बदमाश भी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग दिशाओं में भागे। इसके बाद एक बदमाश ने बचाव के लिए हवाई फायर भी किया। जब वह दूसरा करने लगा तो उसकी गन नीचे गिर गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

उसके बाकी साथी एक स्विफ्ट कार में बैठ कर भाग निकले। पुलिस ने इनोवा और बुलेरों कार उन्हे पकड़ने के लिए पीछे लगाई। मगर बाकी बदमाश पुलिस की पकड़ से भाग निकले। जैसे ही इलाका पुलिस को इसकी सूचना मिली थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर ज्वाइंट सीपी (रूरल) डॉ. सचिन गुप्ता का कहना है कि यह रेड एंटी स्मगलिंग सेल की थी। वह एक आरोपी को पकड़ कर ले गई है। फिलहाल मौके पर कोई फायरिंग नहीं हुई है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News