कड़ी सुरक्षा के बीच Gangster लॉरेंस को लुधियाना कोर्ट में किया पेश

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 04:08 PM (IST)

लुधियाना (राज): पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड व खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुरुवार को बठिंडा से लुधियाना लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस को लुधियाना कोर्ट में किसी अन्य हत्या के मामले में पेश किया जा रहा है।

इस दौरान लुधियाना कोर्ट पुलिस छावनी में तबदील हैं। आपको बता दें कि बठिंडा कोर्ट ने लुधियाना पुलिस को लॉरेंस का प्रोडेक्शन वारेंट दिया था, जिसके बाद उसे बठिंडा से बुलेट प्रूफ गाड़ी से लुधियाना लाया गया।

Content Writer

Vatika