लुधियाना में पंजाबी सिंगर पर तेजधार हथियारों से हमला, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 10:08 AM (IST)

लुधियाना : लुधियाना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार शहर के जाने-माने पंजाबी स्टेज सिंगर अमन सहोता पर कुछ अज्ञात युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार अमन किसी निजी काम से अंबेडकर नगर गया था, इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

हमले में अमन सहोता को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और सिंगर के चाहने वालों में चिंता का माहौल है।

PunjabKesari

फिलहाल हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है। यह किसी पुरानी दुश्मनी का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News