लुधियाना: कोरोना वायरस के संदिग्ध दो मरीजों के सैंपल भेजे

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 07:53 PM (IST)

लुधियाना(राज): कोरोना वायरस के संदिग्ध दो मरीजों को शनिवार सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। दरअसल, शनिवार की दोपहर को एक महिला और एक युवक को सिविल अस्पताल में लाया गया। दोनों को खांसी और जुकाम की प्रॉब्लम थी। इसलिए संदिग्ध समझ कर उन्हें सिविल लाया गया। जिसमें महिला की उर्म 35 वर्ष की है। जोकि इंग्लैंड से आई थी। जबकि युवक की उर्म 25 वर्ष बताई जा रही है। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, इसमें किसी भी उच्चाधिकारी ने जानकारी नहीं दी है।

आइसोलेशन वार्ड के बाहर तैनात किए गए पांच मुलाजिम 
सिविल अस्पताल के अंदर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड के बाहर स्टाफ ने पुलिस तैनात करने की मांग की थी। जोकि शनिवार को पांच मुलाजिम आइसोलेशन वार्ड के बाहर तैनात किए गए हैं। यहां बता दें कि पिछले दिनों कोरोना वायरस के कई संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था ताकि वह किसी अन्य तक पहुंच सके। मगर वह खुद ही वार्ड के बाहर निकल आते हैं। उन्हें रोकने पर भी नहीं मानते। इसलिए मेडिकल अधिकारी और स्टाफ ने पुलिसकर्मी तैनात किए जाने के लिए पत्र दिया था।

Vaneet