लुधियाना व्यापार मंडल प्रधान ने रेल मंत्री को भेजे घुंघरू, कहा- कार्पोरेट घरानों के इशारों पर नाच रहे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2020 - 11:47 AM (IST)

लुधियाना: लुधियाना व्यापार मंडल के प्रधान मनिंदर पाल सिंह गुलियानी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर घुंघरू ऑर्डर किया है। इस ऑर्डर में उन्होंने गोयल के मुंबई स्थित घर का पता लिखा है, जहां इसकी डिलीवरी होगी। किसान संगठनों ने मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए रेल पटरियां खोल दी हैं, लेकिन रेल मंत्री ने अभी भी पंजाब के लिए मालगाड़ियां बंद कर रखी हैं। 

मनिंदर पाल के अनुसार रेल मंत्री ने ऐसा बड़े कार्पोरेट घरानों के इशारों पर किया है। उन्होंने कहा कि गोयल बड़े कार्पोरेट घरानों के इशारों पर नाच रहे हैं इसलिए उन्हें इन घुंघरुओं को पहन लेना चाहिए, ताकि पूरी दुनिया को पता चल सके कि भारत का रेल मंत्री बड़े कॉर्पोरेट घरानों के इशारों पर काम कर रहा है। 

Sunita sarangal