5 वर्ष की उम्र में हनुमान चालीसा पढ़ बनाया नया रिकार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2023 - 02:15 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के बठिंडा में रहने वाला 5 साल का बच्चा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बठिंडा का रहने वाला गीतांश गोयल (5 वर्ष) ने महज 1 मिनट 35 सेकंड में हनुमान चालीसा पढ़कर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करवा डाला। इसी के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मासूम बच्चे की प्रतिभा से काफी खुश हैं वह उसे आज 30 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगी। गीतांश के माता-पिता ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जिन्हें हम अखबार या टीवी चैनल पर देखते हैं, उनसे हमारी मुलाकात होगी।

PunjabKesari

परिवार ने कहा कि हमें अपने बेटे पर गर्व है। इससे पहले 2018 में झारखंड के रहने वाले युवराज (5 वर्ष) ने 1 मिनट 55 सेकंड में हनुमान चालीसा पढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था। लेकिन गीतांश ने युवराज का भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1 मिनट 54 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर दिखाया था, जिसके बाद सितंबर 2022 में उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

अब गीतांश ने इस बार खुद का ही रिकॉर्ड को ही तोड़ दिया है, उसने महज 1 मिनट 35 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ किया, इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू उसे 30 अगस्त यानी आज सम्मानित करने जा रही हैं। गीतांश के पिता डॉ. विपिन गोयल ने कहा कि हमें बेटे पर गर्व है कि उसने अभी से हमारा नाम रौशन कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News