शिरोमणि अकाली दल के ''100'' वर्ष पूरे होने पर ‘सुखबीर बादल’ ने किए बड़े ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 14, 2021 - 05:02 PM (IST)

मोगाः100 साल पूरे करने पर शिरोमणि अकाली दल की तरफ से आज किल्ली चाहलां मोगा में बड़ी रैली की गई। लोगों को संबोधन करते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की तरफ से कई बड़े ऐलान किए हैं। सुखबीर ने कहा है कि अकाली दल और बसपा गठजोड़ की सरकार बनी तो पंजाब में 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों पर भी पैंशन लागू होगी। गुरुद्वारों और ओर धार्मिक स्थानों को बिजली मुफ्त देने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा पंजाब में रेत माफिया को खत्म करने के लिए माइनिंग कार्पोरेशन बनाई जाएगी। अकाली दल ने ऐलान किया है कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा और पे-कमिशन लागू किया जाएगा। 

सुखबीर बादल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि शिरोमणि अकाली दल की सरकार आती है तो सरकार बनते ही किसानों की फसलों का बीमा करवाया जाएगा। सुखबीर बादल ने कहा कि किसानों की फसलों मौसम या गुलाबी सूंडी करके खराब हो जातीं हैं, जिसका उनको कांग्रेस सरकार ने अभी तक मुआवजा नहीं दिया। इसीलिए उनकी सरकार आने पर 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब के साथ फसलों का बीमा करवाया जाएगा, जिससे किसानों की मदद हो सके। इसके साथ ही सुखबीर बादल ने कहा कि शराब माफिया को खत्म करने के लिए निगम बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबर: कांग्रेस के पूर्व MP ने थामा कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाथ

100 साल पूरे करने पर मोगा में की जा रही रैली में शिरोमणि अकाली दल के सरंक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, प्रधान सुखबीर सिंह बादल, बीबी हरसिमरत कौर बादल आदि विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके लोगों को संबोधन करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने रैली को संबोधन करते कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के लिए शहादतें दीं हैं। यह पार्टी 100 साल पुरानी पार्टी है। आजादी से पहले भी यह पार्टी पंजाब के लिए लड़ाई लड़ती रही है।

सुखबीर बादल ने पंजाब की कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोगा की इस रैली को नाकाम करने की कोशिशों की जा रही हैं। कांग्रेसियों ने नाके लगा कर उनके वर्करों को रोका। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि वह लोगों को सहूलियतें देने के लिए न कसमें खातीं और फार्म भरवाए हैं। इस पार्टी ने जो कहा वह करके दिखाया है। DSGMC को लेकर सुखबीर बादल ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार डी.एस.जी.एम.सी. का प्रधान नहीं बनने से रही। धार्मिक मामलों में दखलअंदाजी की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः जानें कब होंगे पंजाब विधानसभा के चुनाव, पढ़े पूरी खबर

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों को सभी सहूलियतें उनकी पार्टी की तरफ से लोगों को दीं गई हैं। शिरोमणि अकाली दल ने बच्चों को स्कॉलरशिप, आटा-दाल स्कीम, सड़कों का विकास, पैंशन स्कीम, शगुन स्कीम आदि की सहूलियताएं दीं। सुखबीर बादल ने कहा कि यह पार्टी लोगों की पार्टी होने के साथ-साथ किसानों की भी पार्टी भी है। गरीब लोगों को जो भी सहूलतियतें दीं गई, वह सब इस पार्टी की तरफ से दीं गई। इस पार्टी ने सिख पंथ के विरसे को संभाला। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल की इस रैली में पहुंचे सिकन्दर सिंह मलूका, अनिल जोशी, सुच्चा सिंह छोटेपुर ने जहां अकाली दल की तारीफ की तो वहीं उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य विरोधियों पार्टियों पर निशाना भी साधा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News